BPSC AES Bharti 2025: विज्ञापन संख्या 88/2025, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के अंतर्गत बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद में सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के कुल 17 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में रुचि रखते हैं और सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं। पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं।

रिक्त पदों का अधिसूचना विवरण
विभाग का नाम | बिहार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग |
पद का नाम | सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक |
कुल भर्ती संख्या | 17 पद |
कार्य स्थल | बिहार राज्य |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
आवेदन हेतु शैक्षणिक – उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / पर्यावरण विज्ञान / भौतिकी में स्नातक की डिग्री या फिर इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा – उम्मीदवार का न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं आयु सीमा में छूट से जुडी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
वेतनमान – चयन होने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रतिमाह वेतन विभाग द्वारा लेवल 6 निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क – इस रिक्ति हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है –
- सामान्य वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – ₹100
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उम्मीदवारों के लिए – ₹NIL
आवेदन की प्रक्रिया – उम्मीदवार इस सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक भर्ती 2025 में सम्मिलित होने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in में अंतिम से पूर्व ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
- विभागीय विज्ञापन लिंक यहाँ क्लिक करें
- विभागीय वेबसाइट लिंक यहाँ क्लिक करें
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लिंक यहाँ क्लिक करें
चयन प्रक्रिया – आवेदक का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 02 सितम्बर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 30 सितम्बर 2025 |
इन्हे भी पढ़ें – नवीनतम नौकरी अधिसूचना 2025
हमने इस पोस्ट में BPSC AES Bharti 2025 की अधिसूचना विवरण और सभी विभागीय विवरण को विस्तार से उल्लेख कर दिया है जिसका अवलोकन करके आप आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व विभाग को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप भी BPSC सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक भर्ती के लिए आवेदन से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते है।
कृपया इस BPSC AES भर्ती पोस्ट को अपने दोस्तों और ज़रूरतमंद लोगों के साथ साझा करें, वर्तमान में जारी विभागीय सरकारी नौकरी से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए आप इस वेब पोर्टल पर विज़िट कर सकते है।